Main Menu

ऑनलाइन मेमेन्टोस

English

         मानवता की सेवा का अमूल्य अवसर आपकी प्रतीक्षा में है। आपके निर्णय से उन लाखों बच्चों को नया जीवन मिल सकता है जो दिल की बीमारी से संघर्ष कर रहे हैं।

         मध्यप्रदेश के 12 साल से कम उम्र के ऐसे बच्चों के इलाज के लिये मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने लिया है अनोखा संकल्प। इस पावन कार्य में आवश्यक धनराशि के लिये स्व-प्रेरणा से की है उन्होने एक मानवीय पहल।

         मुख्यमंत्री के रूप में श्री कमल नाथ को विभिन्न संस्थानों की ओर से स्मृति चिन्ह उपहार स्वरूप भेंट किये गये। फलस्वरूप बन गया है इन स्मृति चिन्हों का एक विशाल संग्रह। सेवा के इस पावन अनुष्ठान में आप अपनी पसंद के अमूल्य स्मृति चिन्ह अपने पास सहेजकर रख सकते हैं। दान स्वरूप आपसे मिली राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा होगी। हदय रोग से पीडित बच्चों को नवजीवन देने में सहायता मिलेगी।

         सक्षम और सेवाभावी नागरिकों से इस पवित्र कार्य में सहयोगी बनने का अनुरोध है। सेवा के इस अतुलनीय कार्य के लिये प्रत्येक स्मृति चिन्ह की कीमत दो लाख एक हजार रूपये रखी गई है। विवरण https://www.mponline.gov.in पर उपलब्ध है। मानवता की सेवा के लिये क्लिक कीजिये।

अपने निर्णय पर गर्व करने का क्षण है यह। 

मानवीय पहल के लिये क्लिक कीजिये।